बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिज की चर्चा उनकी एिक्टग के साथ ही साथ उनकी खूबसूरती की वजह से भी होती रहती है। उनकी खूबसूरती के लिए उनके फैंस दीवाने हैं और उन्हें फिल्मों में देखकर तो जैसे उनके लिए क्रेजी हो जाते हैं। आपको याद होगा कि जैकलिन फर्नांडिज आखिरी बार बड़े पर्दे पर सलमान खान स्टारर रेस 3 में नजर आईं थीं। लेकिन फिल्म को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया था। दर्शकों के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों को भी कुछ खास पसंद नहीं आई थी। इसी तरह ये फिल्म क्लॉप रही। लेकिन इसके बाद अब ये खबरें आ रही हैं कि वो अगली फिल्म में जल्दी ही नजर आ सकती हैं। जानकारी के अनुसार अब एक्ट्रेस जैकलीन के लिए खबर आ रही है कि उन्होंने एक बड़ी फिल्म को साइन की है। ये फिल्म साल 2013 में आई मूवी चश्मे बद्दूर का दूसरा पार्ट होने वाला है।
इस फिल्म के बारे में फिलहाल और तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वो लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ सकती हैं। साथ ही बता दें कि इस बार आने वाली फिल्म की निर्देशन की जिम्मेदारी हाउसफुल 4 के निर्देशक फरहाद सामजी के कंधों पर हो सकती है।

Post a Comment