नई दिल्ली
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए चीन ने बड़ा फैसला किया है। चीन ने पाकिस्तान जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। वहीं पाकिस्तानी वायुक्षेत्र से गुजरने वाली अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया है। यहां की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के चलते पाकिस्तानी वायुक्षेत्र के बंद रहने से यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं, इससे दुनियाभर में हजारों हवाई यात्री प्रभावित हुए हैं। आम तौर पर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र और भारतपा क सीमा के ऊपर से गुजरने वाली पश्चिम एशिया से आने वाली उड़ानों को चीन में भारत, म्यांमार या मध्य एशिया के मार्ग से प्रवेश दिया जा रहा है।
उत्तर चीन हवाई यातायात प्रबंधन यूरो द्वारा दिए गए एक बयान के अनुसार राजधानी बीजिंग के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पाकिस्तान जाने वाली और पाकिस्तान से आने वाली सभी उड़ानें बुधवार और बृहस्पतिवार को रद्द रहीं। इसमें यहां बीच में विश्राम करने वाली उड़ानें भी शामिल हैं।

Post a Comment