मुंबई
लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते देश की सभी एजेंसियां अलर्ट पर हैं, इसी क्रम में महारष्ट्र पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है, महारष्ट्र पुलिस अलर्ट पर है, जिससे की महारष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराया जा सके। गौरतलब है की चुनाव के दौरान असमाजिक तत्वों और आतंकियों की नजर बड़ी रैलियों पर होती है, ऐसे में पुलिस कोई चूक नहीं बरतना चाहती है। अवैध हथियारों की तस्करी से लेकर ब्लैक मनी का सर्कुलेशन चुनावी प्रचार में देखा जाता है, जिसको ध्यान में रख कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने पूरे राज्य से भारी मात्रा में अवैध हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटकों का खेप पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक़ 6 हजार गेलिटिन स्टिक, डेटोनेटर और 300 अवैध हथियार अब तक पुरे महारष्ट्र से पकड़े गए हैं। फ्लाइंग स्क्वायड की नजर हर उस संदिग्ध गतिविधि पर है जो शक के दायरे में आते है, खासतौर पर प्राइवेट गाड़ियां जिसके जरिये भारी मात्रा में अवैध जेलेटिन स्टिक्स लेकर जाया जा रहा था। पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट तहत मामला दर्ज किया पुलिस ने 6,302 विस्फोटक अब तक पकडे है, अब इसकी जांच की जा रही है की इसका इस्तेमाल कहा किया जाना चाहिए था। कुछ ही क पनियों को ऐसे विस्फोटकों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी गयी है, जिनके पास लाइसेंस मौजूद हैं। 800 जिलेटिन स्टिक्स महाराष्ट्र के जालना से पकडे गए है, वहीं 346 अवैध हथियार 95 जिंदा कारतूस पकड़ा है. वहीं, चुनाव के दौरान ब्लैक मनी (काले धन) इस्तेमाल किया जाता रहा है, जहां अब तक चार करोड़ अस्सी लाख रुपए प्रायवेट गाड़ियों के जरिये एक जगह से दूसरे जगह भेजे जा रहे थे जिसकी जांच पुलिस कर रही है और इसकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दी जा चुकी है। बता दें कि चुनाव में राजनितिक पार्टियां और वोटरों को लुभाने के लिए शराब को बांटने का काम करतीं हैं, जहां पहले भी बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है। इसी क्रम में महारष्ट्र पुलिस ने पांच लाख 24 हजार सात सौ लीटर अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है, जिसकी कीमत 6 करोड़ 51 लाख रुपए आंकी गयी है, वहीं तीन करोड़ 17 लाख रुपए का एमडी ड्रग्स 25 किलो मुंबई से सटे ठाणे पुलिस ग्रामीण द्वारा पकड़ा गया है, वहीं 48 लाख रुपए का सोना और चांदी पकड़ा गया है।

Post a Comment