कटिहार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय गुरुवार को पार्टी के विधान पार्षद अशोक अग्रवाल को मनाने के लिए कटिहार पहुंचे। करीब तीन घंटे तक बंद कमरे में गुप्त बैठक करने के बावजूद बात नहीं बनी। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को अशोक अग्रवाल के आवास पर ही घेर लिया और अशोक अग्रवाल की पक्ष में नारेबाजी करने लगे। स्थिति को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मीडिया कर्मियों से बात किए बिना निकल गए। अशोक अग्रवाल के समर्थक व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को कई बार रोकने की कोशिश की। इस कारण अशोक अग्रवाल के घर से सड़क तक करीब सौ गज की दूरी में ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को कई गाड़ी बदलनी पड़ी। भाजपा समर्थकों ने पेट्रोल पंप पर उनकी गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी के आगे लेट गए। करीब 15 मिनट तक अशोक अग्रवाल के समर्थक प्रदर्शन करते रहे। स्थिति को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष 'भारत माता की जय’ बोल कर आगे बढ़ते रहे। यहां तक कि मौके पर मीडिया कर्मियों ने बात करनी चाही, तो वे बिना कुछ बोले आगे बढ़ते रहे और गाड़ी में बैठने से पहले भी 'भारत माता की जय’ बोल कर रवाना हो गए।

Post a Comment