मुंबई
लोकसभा चुनाव में अमेठी लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत के बाद स्मृति ईरानी काफी उत्साहित हैं। इसके बाद वह मुंबई में 14 किलोमीटर पैदल चलकर सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ फिल्ममेकर एकता कपूर भी थीं। एकता कपूर ने खुद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। मंदिर में दर्शन से पहले एकता ने स्मृति इरानी के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए एकता ने कैप्शन लिखा, 'सिद्धिविनायक तक 14 किमी चलने के बाद का ग्लो।' एकता के इस पोस्ट पर स्मृति ईरानी ने कमेंट किया, 'यह भगवान की इच्छा थी, भगवान दयालु हैं।' स्मृति के कमेंट पर एकता ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'स्मृति तुम पैदल चलकर गईं। यह तुम्हारी दृढ़ इच्छाशक्ति है।' एकता ने स्मृति के साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह कह रही हैं, '14 किमी तक बिना जूते के सिद्धिविनायक मंदिर। ओ गॉड, मुझे यकीन नहीं हो रहा है।' इस पर स्मृति जवाब देती हैं कि यह भगवान की मर्जी है। बता दें कि टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी, के जरिए घर-घर में पहचान बनाने वाली स्मृति ईरानी के शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ही थीं। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को उनके गढ़ में ही 55120 वोटों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में 39 साल बाद परिवार के किसी सदस्य की हार हुई है। इससे पहले 1977 में संजय गांधी इस सीट से हारे थे।

Post a Comment