मुंबई
मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में इस बार मानसून के आगमन में देरी की संभावना व्यक्त की है। मानसून का आगमन अंडमान इलाके में हो चुका है, लेकिन उसकी आगे बढ़ने की गति धीमी रहेगी। इससे केरल में जून के पहले सप्ताह में मानसून आगमन की संभावना कम है। राज्य में 8 जून तक मानसून पूर्व बारिश की संभावना नहीं है। 31 मई तक तापमान में बदलाव की उम्मीद बेहद कम है, ऐसे में गर्मी का असर कायम रहेगा। हालांकि 1 जून से पूर्व विदर्भ को छोड़कर अन्य भागों के अधिकतम तापमान में गिरावट होने की शुरूआत हो जाएगी। कृषि विभाग की तरफ से किसानों से कहा गया है कि इस बार मानसून आगमन में देरी से चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। विभाग ने कृषि कार्य को पूरा करने और मौसम की सलाह के अनुसार आगे की योजना बनाने की अपील की है।

Post a comment