मुंबई
आगामी 17 जून से शुरू होने जा रहे विधिमंडल के मानसून सत्र से पहले राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। सोमवार को एक टीवी चैनल से बातचीत में दौरान राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इस तरह का संकेत दिया है। मुनगंटीवार के दिए गए इस संकेत से राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। लोगों ने मंत्री बनने के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 17 जून से शुरू होने जा रहे राज्य के मानसून सत्र से पहले 5 से 10 जून के बीच मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई नए चेहरों को शामिल करने के लिए चर्चा हो चुकी है।
मानसून सत्र के पहले राज्य में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस से बगावत करने वाले विधानसभा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल और हाल ही में राकांपा छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए जयदत्त क्षीरसागर और विजय सिंह मोहिते पाटिल को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के बाद विखे पाटिल हो सकते हैं भाजपा में शामिल वहीं अहमदनगर लोकसभा सीट से बेटे सुजय विखे पाटिल को टिकट न मिलने से नाराज महाराष्ट्र विधानसभा के विरोधी पक्ष नेता पद से इस्तीफा देने वाले राधाकृष्ण विखे पाटिल 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
साथ ही उनके साथ कई और विधायक भाजपा में प्रवेश कर सकते है, ऐसी आशंका जताई जा रही है। भाजपा में शामिल होने के बाद विखे पाटिल को राज्य में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद की जवाबदारी दी जा सकती है।

Post a Comment