केक के ऊपर लगने वाली रेड कलर की छोटी सी प्यारी से चेरी किसे अच्छी नहीं लगती। बहुत से लोगों को चेरी खाना बहुत पसंद होता है। हम आपको बता दें कि चेरी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है। विटमिन और खनिज इसके प्रमुख स्रोत हैं। चेरी कई तरह की होती है पर तीखी और मीठी चेरी ही सबसे अच्छी मानी जाती है। हालांकि, इसकी सभी किस्में पौष्टिक, फाइबर, विटमिन और खनिजों से भरपूर होती हैं।
154 ग्राम चेरी में कैलरी : 97, प्रोटीन: 2 ग्राम, कार्स: 25 ग्राम, फाइबर: 3 ग्राम, विटमिन सी: दैनिक जरूरत का 18', पोटैशियम: दैनिक जरूरत का 10', कॉपर: दैनिक जरूरत का 5', मैंगनीज: दैनिक जरूरत का 5' होता है। रिसर्च से पता चलता है कि चेरी में ऐंटीइंफ्लेमेंट्री और ऐंटीऑक्सिडेंट कंपाउंड होते हैं, जो मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, क्षति और सूजन में राहत दिलाने में मदद करते हैं। तीखी चेरी और उनका रस मीठी चेरी की तुलना में ज्यादा प्रभावी होता है।

Post a Comment