मुंबई
मुंबई में बारिश का 40 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है। नवंबर महीने में इतनी बारिश 40 साल पहले रिकॉर्ड की गई थी। मानसून खत्म होने बाद में महानगर और आसपास के इलाकों में बारिश जारी है। वैसे तो अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई मान ली जाती है, लेकिन अक्टूबर खत्म होने के बाद भी मुंबई में हर सप्ताह बारिश देखने को मिल रही है। महानगर में नवंबर महीने के पहले दिन 46 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके बाद शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे तक 63 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस तरह से सिर्फ नवंबर में 109 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। माना जा रहा है कि महा तूफान के चलते बेमौसम बारिश हो रही है। 1979 से अब तक नवंबर महीने में मुंबई में सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। नवंबर माह की आठ दिन की बारिश ने बरसात का 40 साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ा हैं।

Post a comment