मुंबई
गुरु नानकदेव के 550वें प्रकाश पर्व पर विशेष आयोजन सिख समाज के पहले गुरु, गुरु नानक देव की 550वीं जयंती 12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर धूम धाम से मनायी जाएगी। सिख समाज इस पर्व को प्रकाश पर्व (प्रकाश पुरब) के रूप में सदियों से मनाता आ रहा है। इसलिए सभी गुरुद्वारों को बिजली की रंगीन लड़ियों से सजाया गया है। मुंबई के सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री गुरु सिंह सभा दादर की ओर से गुरु नानक जयंती का पावन प्रकाश पुरब ईस्टर्न फ्री वे, वडाला स्थित भक्ति पार्क के पास दीवानचंद रामसरन क्पाउंड में आयोजित किया गया है।
जयंती के निमित्त आज 11 नवंबर को सुबह 8 बजे से गुरुद्वारा साहिब दादर में अखंड पाठ आरंभ होगा। गुरु तेग बहादुर नगर स्थित गुरुद्वारा श्री दशमेश दरबार से गुरु ग्रंथ साहिब की अगुआई में पांच प्यारो के साथ नगर कीर्तन (जलूस) निकाला जाएगा, जो गुरु तेग बहादुर से होता हुआ वडाला ट्रक टर्मिनस, भक्ति पार्क, ईस्टर्न फ्री वे वडाला पूर्व के दीवान चंद राम सरन कंपाउंड में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगा।
मालाड पूर्व के पोद्दार पार्क के पास स्थित श्री गुरु नानक सत्संग सभा गुरुद्वारे में गुरु नानकदेव की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मनमोहन सिंह ने बताया कि सुबह अरदास के साथ दर्शन पूजा की शुरुआत होगी। दोपहर लंगर के साथ भजन-कीर्तन आयोजित किया गया है। इसके साथ ही यहां मुफ्त चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। बोरीवली पश्चिम के साईबाबा नगर स्थित श्री गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे में नानक जयंती पर भजन-कीर्तन के साथ गुरु के लंगर का आयोजन किया गया है। प्रधान तहल सिंह के साथ यहां अरदास के साथ ही गुरु ग्रंथ साहिब की विशेष पूजा की जाएगी। अंधेरी पूर्व के जेबी नगर स्थित गुरूद्वारे में गुरु नानक जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सुबह गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन पूजन के साथ लोग भजन कीर्तन में शामिल होकर गुरु का लंगर छकेंगे। गुरुद्वारा साध संगत एवरशाईन नगर, मालाड पश्चिम में गुरु नानक जयंती के निमित्त प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग प्रधान करतार सिंह सोढ़ी तथा सतनाम सिंह तिवाना के साथ शामिल हुए। यहां भी गुरु पाठ और लंगर का आयोजन किया गया है।
दशमेश दरबार संस्था गुरुद्वारा के तत्वावधान में अंधेरी पूर्व के मरोल नाका, चिम्मट पाडा में गुरु नानक जयंती का आयोजन किया गया है। प्रधान दरबारा सिंह एवं ट्रस्टी साहेब सिंह के साथ बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग यहां कीर्तन अरदास करने आएंगे। इसी तरह से मीरा रोड, बांद्रा, सांताक्रुज, विक्रोली, घाटकोपर, मुलुंड कालोनी समेत सभी गुरुद्वारों में नानक जयंती मनाई जा रही है।

Post a comment