मुंबई
शुक्रवार को मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे को तीन महीने की सेवा में बढ़ोत्तरी मिली है। यह दूसरी बार उन्हें सेवा में बढ़ोत्तरी दिया गया है, जिसके लिए गृह मंत्रालय से पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि 30 नवंबर के बाद तीन महीने की सेवा में बढ़ोत्तरी अधिनियम 16 (1) ऑल इंडिया सर्विस, 1958 पब्लिक इंट्रेस्ट में बढ़ोत्तरी दिए जाने के लिए कहा गया है। कैबिनेट की अपोइंमेंट कमिटी द्वारा मंजूरी मिलने के बाद आईपीएस संजय बर्वे की सेवा में बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया गया है। यानी आने वाले तीन महीने और संजय बर्वे मुंबई पुलिस कमिश्नर के तौर पर काम करेंगे। यानी अब मुंबई कमिश्नर इन वेटिंग को और तीन महीने का इंतजार करना पड़ेगा। इससे पहले बर्वे अगस्त महीने में ही सेवा निवृत्त होनेवाले थे, लेकिन जम्मू कश्मीर से धारा 370 अ हटाए जाने के बाद कायदा व्यवस्था का हवाला देते हुए बर्वे की सेवा में तीन महीने की बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया गया था। बर्वे को इससे पहले मिली सेवा में बढ़ोत्तरी की समाप्ति 30 नवंबर शनिवार को होना था। इसके पहले ही शुक्रवार को सेवा में बढ़ोत्तरी का पत्र जारी किया गया । संजय बर्वे 1987 के महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।

Post a Comment