पिंक स्कूटी पर गश्त करेंगी महिला पुलिसकमी
नई दिल्ली
महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए दिल्ली पुलिस ने नई पहल की है। राजधानी के उत्तर-पूर्वी जिले में महिला पुलिस की खास पेट्रोलिंग टीम को महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुलाबी रंग की स्कूटी और इसी रंग के हेल्मेट गश्त करने के लिए दिए गए हैं। महिला पुलिसकर्मियों की टीम को गुलाबी स्कूटी और गुलाबी हेल्मेट खास वजह से दिए गए हैं, ताकि सड़क पर उनकी उपस्थिति दिख सके और अपराधों के खिलाफ महिलाएं अपनी बात इन तक सहजता से पहुंचा सकें। पुलिस का मानना है कि पुलिस के इन वाहनों (स्कूटी) का रंग बदलने से महिलाएं उन्हें शिकायत देने में हिचकिचाएंगी नहीं और वे अपनी समस्याएं आराम से बता पाएंगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम महिलाओं की हर समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे और उन्हें भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएंगे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गलियों में पुलिस की गश्त बढ़ने के चलते अब स्ट्रीट क्राइम में कमी दर्ज की जा रही है। इस मुहिम में हम अब महिला पुलिसकर्मियों को हथियार, स्प्रे और चिली पाउडर भी दे रहे हैं। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को कैमरा भी दिए
गए हैं।

Post a Comment