मुंबई
शहर को जलापूर्ति करने वाली ब्रिटिशकालीन पाइप लाइने बड़ी संख्या में जर्जर हो चुकी हैं। ऐसे में जर्जर पाइप लाइनों से बड़े पैमाने पर पानी का रिसाव हो रहा है। इसी कड़ी में भांडुप संकुल में 1200 मिमी और 700 मिमी व्यास की पाइप लाइन पर वाल्व बदलने का काम किया जाना है, जिससे गुरुवार को पूरे मुंबई में 10 प्रतिशत पानी की कटौती किए जाने की जानकारी मनपा के जलविभाग ने दी है।
मनपा की जलापूर्ति विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भांडुप संकुल में 1200 मिमी पाइप लाइन पर बटरफ्लाई का एक वाल्व और 700 मिमी पाइप लाइन पर बटर फ्लाई का एक वाल्व बदला जाना है। उल्लेखनीय है कि मुंबई शहर को तानसा, तुलसी, मोडक सागर, मध्य वैतरणा, अपर वैतरणा, भातसा इन सात तालाबों जलापूर्ति की जाती है। इनमें से अधिकांश तालाब सैकड़ों साल पुराने हैं। ब्रिटिश कालीन समय में बने इन तालाबों से जलापुर्ति करने के लिए बिछाई गई पाइप लाइनें जर्जर हो चुकी हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर बदलाव भी किया जा रहा है। मुंबई शहर को जलापूर्ति करने वाली पाइप लाइन का वाल्व बदलने की सक्त जरूरत है, जिसे बदलने के दौरान जलापुर्ति में कुछ कटौती करनी पड़ेगी। इसके चलते गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। मरम्मत कार्य के दौरान 10 प्रतिशत पानी कटौती पूरे मुंबई शहर में रहेगा। मनपा के जल विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे पानी का उपयोग संभल कर करें।

Post a comment