बॉलीवुड ब्यूटी प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, कृति सेनन, वाणी कपूर, नुसरत भरूचा सहित कई बी-टाउन सिलेक्स हाल ही में एक बॉलीवुड की पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। वाणी कपूर ने भी इस पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वाणी कपूर और प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वॉर' के गाने 'घुंघरू ' पर डांस करते नजर आ रही हैं। डांस के दौरान वाणी कपूर ने ब्राउन कलर की ड्रेस तो प्रियंका चोपड़ा ने वाइट कलर की ड्रेस पहन रखी है। बता दें कि इस पार्टी में बॉलीवुड ब्यूटीज के अलावा एकता कपूर, राजकुमार राव, पत्रलेखा, अर्पिता खान शर्मा, आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप सहित अन्य फिल्मी सितारे भी शामिल हुए। वर्कफ्रंट की बात करें तो वाणी कपूर अगली फिल्म में रनबीर कपूर और संजय दत्त के साथ नजर आएंगी। वहीं, प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई में हैं।
Post a Comment