ठाणे
ठाणे शहर में शराब के नशे में गाड़ी चला रहे एक युवक ने बस स्टॉप के करीब खड़े 5 यात्रियों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है और उसे फ्रैक्चर हो गया है। पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक राकेश तावड़े को गिरक्तार किया है। तावड़े के खिलाफ नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में शराब के नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पीआई रविंद्र क्षीरसागर इस मामले की जांच कर रहे हैं।
कार में सवार तावड़े ठाणे से मुंबई की तरफ जा रहा था। तीन हात नाका के करीब कार से उसका नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित कार ने बस स्टॉप पर खड़े यात्रियों को टक्कर मार दी। इस घटना में 5 लोग जम्मी हो गए, जिनमें एक का कंधा फ्रैक्चर हो गया। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें घर जाने दिया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों की शिकायत पर गाड़ी चालक तावड़े को अपनी हिरासत में ले लिया।

Post a comment