मुंबई
मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। मनपा की ओर से दिव्यांगों को कई प्रकार की सहायता दी गईं। मुंबई के लगभग 350 दिव्यांगों को तीन पहिया मोटरसाइकिलें दी गईं। मनपा ने दिव्यांगों को 80 हजार की मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई हैं। उल्लेखनीय है कि दिव्यांगों को मदद एवं रोजगार देने के लिए मनपा की ओर से कई कदम उठाए जाते हंै। मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिन पर मनपा की ओर से मुंबई के 350 दिव्यांगों को तीन पहिया मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गईं। मुंबई की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में दिव्यांग पीछे नहीं छूट जाएं, इस वजह से मनपा की ओर से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उनकी कई प्रकार की जरूरतें पूरा करने का काम किया जाता है। मनपा प्रशासन ने इसी कड़ी में दिव्यांगों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए तीन पहिया मोटरसाइकिल देने का कदम उठाया और उनकी जरूरतों को पूरा करने का काम किया। मनपा की ओर से मंगलवार को मनपा के विभिन्न कार्यालयों के माध्यम से कुल 350 तीन पहिया मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गईं। मनपा प्रशासन की ओर से अपने सभी वार्ड कार्यालयों के मार्फत दिव्यांगों से फार्म मंगाए गए थे, जिसके आधार पर उन्हें तीन पहिया मोटरसाइकिलें दी गईं। आने वाले दिनों में मनपा 300 और दिव्यांगों को तीन पहिया मोटरसाइकिल देगी। इस तरह की जानकारी प्रशासन की ओर से दी गई। मनपा प्रशासन दिव्यांगों को कलर झेरॉक्स मशीनों से लेकर अन्य कई प्रकार की मशीनें देकर उन्हें रोजगार के अवसर देगी।

Post a Comment