पार्टी से सस्पेंड संजय झा की भविष्यवाणी
नई दिल्ली
सस्पेंड चल रहे कांग्रेस नेता संजय झा के तेवर तल्ख हो चले हैं। उनका मानना है कि कांग्रेस ने अगर अपना रास्ता नहीं बदला तो तबाह हो जाएगी। झा कहते हैं कि 'कांग्रेस में विपरीत विचारों के लिए असहिष्णुता है।' उनके मुताबिक, कांग्रेस बीजेपी पर 'अवैध लोकतंत्र' का लांछन लगाती है मगर अपने भीतर भी राजशाही संस्कृति को बढ़ावा देती है। झा ने कहा कि कांग्रेस का पाखंड साफ सामने आ रहा है। उन्होंने पांच फैक्टर्स गिनाए हैं जो कांग्रेस की बर्बादी की तरफ इशारा करते हैं।

कांग्रेस का गिरता वोट शेयर
संजय झा कहते हैं कि कांग्रेस का परंपरागत रूप से औसत वोट शेयर 45 प्रतिशत रहा है। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के फौरन बाद हुए चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 48.1ज् वोट मिले थे। उसके बाद से लगातार कांग्रेस का वोट शेयर गिरता गया है। 1998 तक कांग्रेस का वोट शेयर 25.8ज् पर आ चुका था यानी उसके करीब आधे समर्थक छिटक चुके थे। फिर 2009 के चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर सुधरकर 28.5ज् हो गया लेकिन फिर 2014 में पार्टी धड़ाम से गिरी। उसे सिर्फ 19.52 प्रतिशत वोट मिले।
झा के मुताबिक, कांग्रेस बड़े राज्यों से लगभग गायब ही हो चुकी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और ओडिशा जैसे राज्य गिनाए जहां कांग्रेस की दशकों से सरकार नहीं बनी। इन राज्यों में लोकसभा की 247 सीटें हैं। झा ने मध्य प्रदेश का उदाहरण दिया जहां कांग्रेस ने 15 साल बाद सत्ता पाई थी मगर बीजेपी के हाथों गंवा दी।
संजय झा के मुताबिक, कांग्रेस के वोटर बेस के आंकड़े 'नॉकआउट पंच' जैसे हैं। 2004 में 10.3 करोड़ वोटर्स का साथ पाने वाली कांग्रेस 2019 में 11.9 करोड़ वोटर्स को ही लुभा सकी। यानी उसके वोटर बेस में सिर्फ 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ। झा इसके मुकाबले बीजेपी के आंकड़े देते हैं जिसने इसी समयकाल में अपना वोटर बेस 166 प्रतिशत बढ़ा लिया। झा के मुताबिक, कांग्रेस के युवा वोट खोने का यही आंकड़ा है।
Post a comment