कानपुर
'विकास दुबे कानपुर वाला...' यह आवाज लोगों के जेहन में जिंदा है। दरअसल, हर दिन नया खुलासा कुख्यात विकास दुबे की पैठ की कहानी बयां करता है। बिकरू गांव का हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे हत्याकांड से पहले ही भयानक वारदात की चेतावनी दे चुका था।
तमाम जांचों के बीच विकास दुबे का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें विकास दुबे फोन पर सामने मौजूद शख्स से गालीगलौज के साथ कह रहा है कि कोई मुझ पर फर्जी मुकदमा लिखवा रहा है। सूत्रों का कहना है कि विकास दुबे जिस शख्स से बात कर रहा है वह चौबेपुर थाने का तत्कालीन दारोगा विनय तिवारी है।
ऑडियो में विकास और विनय तिवारी की बातचीत
विकास दुबे: मुझे कसम है...चाहे जिंदगीभर फरारी रहना पड़े, इतना बड़ा कांड करूंगा, जानेगा कि किससे पाला पड़ा है।
विनय तिवारी: हमें तो पता करने दो।
विकास दुबे: अगर पूरी जीप न मर गई...एक-एक का खून कर दूंगा, जेल काटूंगा आजीवन, बता रहा हूं, विकास दुबे का शिकार होगा...मार नहीं लूंगा तबतक घर नहीं लौटूंगा, जाओ नहीं तो समझ लो रायता फैलने वाला है।
विनय तिवारी: अरे भइया जाने तो दो हमें।

Post a comment