बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक अपनी राह बनाने वालीं मौनी रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। उनकी फोटो हो या वीडियो, अक्सर चर्चा में भी रहती है। हाल ही में मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस प्रकृति के रंग में डूबी नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो मौनी रॉय आसमान में बादलों को दिखा रही हैं। फिर अपने बालों को लहरते हुए अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। वीडियो में मौनी रॉय ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है, जो उन पर काफी फब रहा है। वीडियो में मौनी रॉय का यह अंदाज सबको खूब पसंद आ रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'विश्वास, मुस्कुराहट और सांस लो। उस धड़कते दिल को दो'। बता दें कि मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 2019 में उनकी फिल्म 'मेड इन चाइना' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस मौनी रॉय 'ब्रह्मास्त्र' और 'मुगल' में भी नजर आएंगी।
Post a comment