नई दिल्ली
कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी और अच्छी खबर है। तीसरे फेज के ट्रायल में ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका वैक्सीन (कोवीशील्ड) 90त्न तक असरदार पाई गई है। फरवरी अंतिम हफ्ते तक इस कोवीशील्ड की कम से कम 10 करोड़ डोज तैयार कर लेंगे। ये जानकारी एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए दुनिया के प्रमुख वैक्सीन प्रोडक्शन कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के सीइओ' अदार पूनावाला ने दी।
उन्होंने कहा कि अब तक 40 लाख डोज तैयार हो चुके हैं और केंद्र सरकार इसे 250 रुपए या इससे कम दाम में खरीदने के लिए तैयार है। पूनावाला ने कहा कि प्राइवेट मार्केट में कोवीशील्ड को 500 से 600 रुपए में दी जा सकती है। इससे डिस्ट्रीब्यूटर्स को फायदा भी होगा।
अमेरिका में 11 दिसंबर से वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। उधर, ब्रिटेन, जर्मनी में भी दिसंबर से औपचारिक तौर पर टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि भारत में वैक्सीन अगले साल के शुरुआती तीन महीनों में मिलने की उम्मीद है। सितंबर 2021 तक 25-30 करोड़ भारतीयों को टीका लगाया जा सकता है। सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन होगा।
ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका ने बयान जारी कर बताया कि यूके और ब्राजील में किए गए परीक्षणों में वैक्सीन काफी असरदार पाई गई। आधी डोज दिए जाने पर वैक्सीन 90त्न तक इफेक्टिव मिली। इसके बाद दूसरे महीने में फुल डोज दिए जाने पर 62त्न असरदार देखी गई। इसके एक महीने बाद दो फुल डोज देने पर वैक्सीन का असर 70त्न देखा गया। ये वैक्सीन पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बना रहा है।
Post a comment