गोरखपुर
यूपी में पंचयात चुनाव की तैयारी में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने इसके लिए गोरखपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वन विभाग के गेस्ट हाउस में गोरखपुर क्षेत्र के नए पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनाव लड़ सकते हैं। वे खुद को इस लायक बने। किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता की पत्नी को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं होगी। सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों को चाहिए कि वे महिलाओं की ऐसी टीम खड़ी करें, जो पंचायत चुनाव लड़ सकें। उन्होंने भाजपा में नए लोगों को जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समय की जरूरत है कि भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने को लीडर के रूप में प्रोजेक्ट करें। कुशल प्रबंधन से अपनी ताकत बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि भाजपा का कार्यकर्ता ही विधायक और सांसद बनें। बंसल ने बताया कि 26 से 2 दिसंबर तक पार्टी को संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Post a comment