मुंबई
वसई क्षेत्र में समुद्र में मछली पकड़ने गई चार मछुआरों सहित एक नाव लापता हो गई है। इस घटना से क्षेत्र हड़कंप मच गया है। स्थानीय प्रशासन तटरक्षक बल के साथ लापता नाव की तलाश में जुट गया है। मिली जानकारी के अनुसार लापता अग्निमाता नाव विभिन्न कार्यकारी सहकारी समितियों के सदस्य सविता माणिक टंडेल की है। गुरुवार की सुबह नाव में प्रवीण पांडुरंग धनु, ज्ञानेश्वर माणिक टंडेल, दिलीप माणिक टंडेल और जगन्नाथ टंडेल सातपाटी समुद्री तट से हमेशा की तरह मछली पकड़ने गए थे, लेकिन वह वापस नही लौटे। जिसके बाद मछुआरों को संपर्क करने के सभी प्रयास विफल रहे। मत्स्य विभाग, तटरक्षक बल, पुलिस प्रशासन स्थानीय मछुआरों की मदद से लापता नाव खोजने के लिए युद्धस्तर पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।
Post a comment