हैदराबाद
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और अभिनेत्री विजयशांति जल्द भाजपा में शामिल हो सकती हैं। उनके करीबी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्व सांसद बीते कुछ महीनों से राज्य में कांग्रेस की गतिविधियों और कार्यक्रमों में सक्रिय नहीं हैं। अगर विजयशांति भाजपा में शामिल होती हैं तो वह दक्षिण भारत में भगवा दल में शामिल होने वाली दूसरी मशहूर अभिनेत्री होंगी। इससे पहले तमिलनाडु में अभिनेत्री खुशबू ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। विजयशांति का भाजपा में शामिल होना एक तरह से घर वापसी की तरह होगा और इससे भगवा दल को मजबूती मिलेगी, जो ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। यह चुनाव एक दिसंबर को होगा।
Post a comment