एक्टर अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की आज जयंती है। अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने पिता की 113वीं सालगिरह पर उन्हें खास ट्रिब्यूट दिया है। अमिताभ के मन में पिता के लिए बहुत प्यार और सम्मान है। वह उनके विचारों को अपने जीवन में शामिल करते रहते हैं। पिता की 113वीं सालगिरह पर अमिताभ ने उनकी फूलों की माला से सजी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा-'मैं महान काव्य लिखना चाहता हूं, महाकाव्य नहीं !' पर उन्होंने महान काव्य ही नहीं लिखा आत्मकथा के रूप में 'महाकाव्य' भी रचा है। गद्यात्मक महाकाव्य .... महाकाव्य में पर-चरित होता है, इसमें स्वचरित है। भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय कवियों में बच्चन जी का स्थान सुरक्षित। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं। बता दें हरिवंश राय बच्चन का जन्म जन्म 27 नवंबर, 1907 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था।
Post a comment