राबड़ी देवी ने मुकेश सहनी को दिलाई याद
पटना
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने राज्य सरकार के मंत्री मुकेश सहनी से कहा कि डिप्टी सीएम पद के लिए आपका भी फोन हमलोगों के पास आया था। राबड़ी देवी के इतना कहते ही मुकेश सहनी चुप होकर बैठ गये।
मुकेश सहनी ने राबड़ी देवी से कहा...
इसके पहले उन्होंने राजद के सुबोध कुमार से बहस में कहा था कि राजद की ओर से उन्हें भी उप मुख्यमंत्री के लिए फोन आया था। मुकेश सहनी ने राबड़ी देवी से कहा कि वे केवल राजद के विधान पार्षद सुबोध कुमार से बात कर रहे हैं और महागठबंधन पर बोल रहे हैं। उन्होंने राजद पर अतिपिछड़ों के पीठ में खंजर भोंकने का आरोप लगाया।
गांव में स्कूल नहीं होने से नहीं पढ़ पायी पर जानकारी सभी चीजों की है :राबड़ी
पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने स्वयं के बारे में कहा कि गांव में स्कूल नहीं होने की वजह से वे पढ़ नहीं सकीं, लेकिन सभी बातों की जानकारी रखती हैं। यह वाद-विवाद राज्यपाल के अभिभाषण पर हो रहा था।
Post a comment