पुदीना हमारी पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे हम माउथ फ्रेशनर के रूप में भी प्रयोग में ला सकते है। यह हमारे हाजमे को दुरुस्त रखता है। पुदीना का सेवन लू लगने पर भी किया जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। इसकी चटनी खाने का सवा बढ़ा देती है। हिचकी आ रही हो तो पुदीने का सेवन करें। हिचकी बंद हो जाएगी। आइए जानते है पुदीने के और कौन कौन से औषधीय लाभ है -
- चरम रोगो में पुदीना बहुत फायदेमंद होता है। पुदीने अनेक प्रकार के त्वचा रोगो को दूर करने में सहायक होते है। पुदीने का लेप त्वचा पर लगाने से चर्म रोग में लाभ मिलता है।
- पुदीना हैजा रोग में बहुत लाभदायक है। हैजा होने पर पुदीने के रस में प्याज का रस व नीबू का रस मिलाकर पीएं। लाभ मिलेगा।
- अपच होने पर पुदीने का रस मिलाकर पीएं, लाभ मिलेगा।
- अगर किसी व्यक्ति को बराबर उल्टी आ रही है तो उस रोगी को समय समय पर पुदीने का रस मिलाते रहे। ऐसा करने से उल्टी से राहत मिलेगी।
- ज्वर आने पर पीड़ित व्यक्ति को पुदीने का पानी पिलाना चाहिए। पुदीने के पानी में थोड़ी सी चीनी मिलाकर रोगी को पुदीने के पानी को चाय की तरह गर्म पीना चाहिए।
- पुदीने का लेप त्वचा पर लगाकर 15-20 मिनट रहने दे फिर ठंडे पानी से मुंह धो लें। त्वचा को शीतलता मिलेगी।
Post a comment