कानपुर
कानपुर में कथित लव जिहाद के मामलों पर बनाई गई एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट फाइल कर दी है। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल के अनुसार, कुल 11 केस में 13 लड़कियां शामिल थीं। इनमें तीन लड़कियां बालिग थी, जिन्होंने अपनी मर्जी से शादी की। बचे केस में 8 लड़कियां नाबालिग हैं। इन लड़कियों के शारीरिक शोषण में शामिल सभी 8 लड़के जेल भेजे गए हैं। यूपी में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की तैयारी चल रही है। पिछले दिनों कानपुर से सबसे अधिक कथित लव जिहाद के केस दर्ज किए गए थे। आईजी ने बताया कि जांच में किसी संगठन या देश के अंदर-बाहर से फंडिंग के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
तीन लड़कों ने बदले थे नाम
तीन केस ऐसे मिले जिनमें लड़कों ने अपने नाम बदले थे। इनमें फतेह खान आर्यन मल्होत्रा, ओवैस ने बाबू और मुख्तार अहमद ने अपना नाम राहुल सिंह रखा। मुख्तार अहमद ने राहुल नाम से आधार कार्ड तक बनवा लिया था। जांच में जूही एरिया के 4 लड़के आपस में एक दूसरे से जुड़े मिले हैं। ये चारों आपस में फोन पर बात करते थे।
Post a comment