रोहतास
रोहतास की पहलेजा डालडा फैक्ट्री के पास ट्रैक्टर पर युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की गोली मारकर हत्या की जाने की आशंका जताई जा रही है। लोगों के मुताबिक युवक के सिर में गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय पिंटू राम, पिता रूपु राम के रूप में की गई है। पिंटू राम ट्रैक्टर चालक था। वह औरंगाबाद जिले के सिलारखुर्द देव थाना का निवासी था। वह अकेले ही बारुण में रहता था। गुरुवार की रात में उसकी हत्या कर शव ट्रैक्टर पर रख दिया गया। मृतक की जेब से नकद दो हजार रुपए एवं आधार कार्ड बरामद किया गया।
पलटा ट्रैक्टर, बच्चे की मौत
कैमूर जिले की अघोरा पहाड़ी से मैदानी इलाके में ट्रैक्टर पर सवार होकर आ रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पहाड़ की घाटी में पलट गया। जबकि 10 से अधिक लोग जख्मी हो गए , लोगों द्वारा ट्रैक्टर को सीधा किया गया और फंसे लोगों को वहां से निकाल कर सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई।
Post a comment