रत्नागिरी के ग्रामीण ने 1.10 करोड़ में खरीदी
मुंबई
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों की नीलामी लगातार जारी हैं। अब दाऊद की खेड स्थित एक संपत्ति को नीलाम किया गया, जिसे रत्नागिरी में रहने वाले ग्रामीण ने खरीद लिया। बता दें कि ग्रामीण ने इस संपत्ति के लिए एक करोड़ 10 लाख रुपये की बोली लगाई, जो सबसे बड़ी बोली रही। दाऊद की इस संपत्ति के लिए ऑनलाइन नीलामी हुई, जिसका आयोजन स्मगलर एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिप्युलेटर्स एक्ट (एसएएफईएमए) प्राधिकरण ने किया था।
जानकारी के मुताबिक, रत्नागिरी में रहने वाले रविंद्र काटे ने दाऊद इब्राहिम की प्रॉपर्टी के लिए एक करोड़ 10 लाख से अधिक की बोली लगाई और उसे अपने नाम कर लिया। बता दें कि इस संपत्ति का बेस प्राइज एक करोड़ 9 लाख 15 हजार 500 रुपये रखा गया था।
नवंबर में होनी थी इस संपत्ति की नीलामी
इस संपत्ति में 80 गुंटा जमीन भी शामिल है, जिसे नवंबर में अन्य छह संपत्तियों के साथ नीलाम किया जाना था। उस वक्त प्राधिकरण को एक तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी मिली, जिसके चलते उस समय इस संपत्ति को नीलाम नहीं किया गया था।
Post a comment