मुंबई
डेब्रिज (कचरा) की समस्या केवल मुंबई तक सीमित नहीं रह गई है। मुंबई के आस पास के शहरों में भी यह समस्या हो रही हैं। मनपा हर दिन मुंबई से 1200 मीट्रिक टन डेब्रिज उठाती है। इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना हैं, तो ठाणे में सीएनडी परियोजना की तरह मुंबई में भी यह परियोजना लागू करना होगा जिसके बाद ही समाधान निकल सकता है। इस तरह की जानकारी मनपा अतिरिक्त आयुक्त संजीव जायसवाल ने स्थायी समिति में दी।उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा है।
गौरतलब हो कि डेब्रिज को लेकर स्थायी समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मुंबई में डेब्रिज उठाते समय भ्रष्टाचार हो रहा है। सदस्यों ने मनपा प्रशासन से इसका जवाब मांगा। मनपा विरोधी पक्ष नेता रवि राजा ने डेब्रिज उठाने में होने वाले भ्रष्टाचार को उजागर किया। भाजपा नेता प्रभाकर शिंदे ने कहा कि अगर प्रशासन ठेकेदारों को ठेका देने के लिए इस तरह का लूटपाट कर रहा है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है? शिवसेना की राजुल पटेल ने बताया कि डेबरिज डालने वालों से क्लीनअप मार्शल के लोग खुलेआम हप्तावसूली करते हैं।
Post a comment