त्रिवेणीगंज
बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना दक्षिण पंचायत के कसहा गांव में एक बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई। कसहा वार्ड 3 निवासी सिकंदर यादव के बड़े पुत्र सौरव कुमार(13) का शव गुरुवार को वार्ड 5 के मटकुरिया नहर किनारे मिला। सौरभ बुधवार की शाम वार्ड 4 में भोज खाने गया था। एक भोजघर से बुधवार की रात अगवा कर उसकी निर्मम हत्या कर लाश को मटकुरिया नहर के पास फेंक दिया। अपराधियों ने पहले बालक के गले और सिर में छुरा मारकर उसकी हत्या की फिर छूरे से उसकी आंख भी निकाल ली है। घटनास्थल पर मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम लगभग सात बजे सौरव बगल के कसहा वार्ड 4 में दिनेश साह के घर भोज खाने गया हुआ था। वहां उसे रात नौ बजे तक देखा गया। रात ग्यारह बजे तक बालक के घर नहीं पहुंचने पर परिजन रात में ही उसकी खोजबीन करने लगे। गुरुवार की सुबह किसी राहगीर ने बच्चे की लाश नहर किनारे देखी।
Post a comment