मुंबई
देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने अपनी कंपनी के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी सपना देखा है। उन्होंने यह सपना रिलायंस को दुनिया में सबसे बड़ी बनाने का देखा हैं। अपने इस सपने में फेसबुक और गूगल जैसी कंपनियों को भी भागीदार बनाया है। 2020 में मुकेश अंबानी ने अपना अधिकांश समय फेसबुक और गूगल जैसी कंपनियों को अपना सपना बेचने में बिताया हैं। अब 27 अरब डॉलर की फ्रेश कैपिटल के साथ उन पर सपने को हकीकत में बदलने का दबाव है। जानकारों के मुताबिक 63 साल के मुकेश अम्बानी रिलायंस को टेक्नोलॉजी और ई-कॉमर्स कंपनी में बदलना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने कुछ प्राथमिकताएं तय कर रखी हैं। इनमें 5जी नेटवर्क के लिए प्रोडक्ट डेवलप करना और फेसबुक की वॉट्सऐप पेमेंट्स सर्विस को रिलायंस के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना और ई-कॉमर्स कारोबार को फिजिटल स्टोर्स के साथ जोड़ना शामिल है। उनकी रिलायंस के तेल एवं पेट्रोकेमिकल कारोबार में भी हिस्सेदारी बेचने की योजना है।
Post a comment