कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं l| पांच दिन बाद फिर होगा कोरोना टेस्ट
मुंबई
मंगलवार रात्मे युनाइटेड किंगडम (यूके) से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लग गया है, लेकिन इसके पहले तीन उड़ान मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी। इन उड़ानों से कुल 599 यात्री आए। इन सभी यात्रियों को कोरेंटाइन कर दिया है। फिलहाल इनमें से कोई भी कोराना पॉजिटिव नहीं मिला है। इससे मुंबई मनपा ने राहत की सांस ली है।
मुंबई मनपा अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि यूके से मंगलवार रात तक पांच फ्लाइट आनी थी, इसमें से एक फ्लाइट कैंसिल हो गई। अभी तक तीन फ्लाइट के माध्यम से कुल 599 यात्री पहुंचे हैं। इनमें से कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। सभी यात्रियों को कोरेंटाइन कर दिया गया है।
इन सभी यात्रियों का पांच दिन बात आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। यूके के अलावा देश में दिल्ली, गोवा, गुजरात, मध्यप्रदेश से एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें यात्रा की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व और पश्चिम यूरोप के यात्रियों को भी कोरेंटाइन किया जा रहा है।
हवाई मार्ग से आने वाले यात्री
यूके से मुंबई की 3 फ्लाइट में मुंबई एयरपोर्ट पर कुल 599 यात्री उतरे। इनमें से 187 मुंबई से, 167 महाराष्ट्र से और 236 महाराष्ट्र से बाहर के हैं। एआई-130 विमान से 250 यात्री मुंबई आए। इनमें से 63 मुंबई के, 75 महाराष्ट्र के और 112 राज्य के बाहर के हैं। वीएस-354 से 115 यात्री मुंबई पहुंचे। इनमें से 52 मुंबई के, 30 महाराष्ट्र के और 33 महाराष्ट्र के बाहर के हैं। बीए-139 से 225 यात्री मुंबई आए । इनमें से 72 मुंबई के, 62 महाराष्ट्र के और 91 महाराष्ट्र के बाहर के हैं।
अपने राज्य जाना चाहते थे यात्री
केंद्र सरकार ने मुंबई हवाई अड्डे पर ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों को उतरने का निर्देश दिया है। सभी यात्रियों को नई बीमारी के बारे में बताया जा रहा है और उनकी उसी प्रकार जांच की जा रही है और उन्हें कोरेंटाइन भी किया जा रहा है। सोमवार रात कुछ यात्रियों ने बताया कि हम कोरेंटाइन कैसे हो, क्योंकि हमारे पास पैसा नहीं है। यात्री अपने राज्य में जाना चाह रहे थे, लेकिन सभी यात्रियों को कोरोंटाइन में रखा जाना जरूरी होने के कारण उन्हें होटल में रखा गया। सात दिन बात सभी की जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Post a comment