मॉस्को
रूस ने हाल ही मे पाकिस्तान के साथ सैन्य अभ्यास किया था। मॉस्को और इस्लामाबाद पिछले कुछ दिनों मे एक-दूसरे के करीब भी आए है, इससे भारत की चिंता बढ़ गई है। वहीं, रूस ने कहा कि भारत को चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान के साथ किया गया अभ्यास आतंकवाद-रोधी ऑपरेशन का हिस्सा था।
दरअसल, रूस के उप राजदूत एन बाबुश्किन से सवाल किया गया कि क्या पाकिस्तान के साथ रूस के बढ़ रहे संबंधों के चलते भारत को चिंतित होना चाहिए। इसके जवाब मे उप राजदूत ने कहा, हमे नहीं लगता कि भारत को चिंतित होना चाहिए। रूस दूसरे देशों की संवेदनशीलता का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पाक के साथ अभ्यास आतंकवाद विरोधी अभियान का हिस्सा था।
Post a comment