मुंबई
यशस्विनी महिला ब्रिगेड की अध्यक्षा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता रेखा भाऊसाहेब जरे की हत्या कर दी गई है। पारनेर तालुका के जतेगांव घाट में उन पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसके पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।
Post a comment