ठाणे
ठाणे में देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट को चलाने वाली महिला दलाल को गिरफ्तार कर दो महिलाओं को मुक्त कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ठाणे पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद लोकमान्य नगर परिसर में एक महिला के फ्लैट पर छापा मारा गया और उसे गिरफ्तार किया गया। फ्लैट से दो महिलाओं को भी मुक्त कराया गया। इनमें से एक ने बताया कि उसका डेढ़ साल का एक बच्चा है और उसका पति जितना कमाता है वह परिवार चलाने के लिए काफी नहीं होता। आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Post a comment