दांत होंगे दूध जैसे सफेद
दांत हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। हमारे अच्छे व्यक्तित्व और खूबसूरती के लिए दांतो का सफेद होना बहुत जरूरी होता है। दांत पीले और गंदे होने से चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। और व्यक्ति खुलकर हंस भी नहीं पाता है। दांत पीले और गंदे होने से दूसरों के सामने हंसने में शर्मिंदगी महसूस होती है। दांतो को साफ करने के लिए लोग बाजार में उपलब्ध केमिकल युक्त प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। जिनसे दांतो को ओर ज्यादा नुकसान हो सकता है। दांतो को सफेद और चमकदार बनाने के लिए आज हम आपको एक आसान घरेलू उपाय बताएंगे। केवल सुबह उठते ही बासी मुंह करें यह आसान सा काम, दूध जैसे सफेद हो जाएंगे आपके दांत।
नुस्खा बनाने की विधि
इस नुस्खे को तैयार करने के लिए संतरे के छिलके और तुलसी के पत्तों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। और मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को एक डिब्बी में बंद करके रख दें। अब रोजाना सुबह उठकर इस पाउडर में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। और इस पेस्ट को ब्रश पर लगा कर रोजाना दातों पर रगड़े। कुछ दिन लगातार इस उपाय को करने से आपके दांत बिल्कुल सफेद हो जाएंगे। और अगर मुंह से बदबू आती है तो वह भी दूर हो जाएगी।
दांत साफ करने के अन्य नुस्खे
1. दांतो को साफ करने के लिए सप्ताह में एक बार नमक और तेल से साफ करें। इस उपाय के लिए आधा छोटा चम्मच नमक में दो बूंद सरसों के तेल की मिलाकर दांतों पर मालिश करें। इससे दांतों का पीलापन साफ हो जाएगा।
2. दिन में दो बार ब्रश जरूर करना चाहिए। इससे आपके दांत हमेशा मजबूत और सफेद रहेंगे। सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश करने से आपके दांत मोतियों की तरह चमकने लगेंगे।
दांतों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
त्रिफलाः त्रिफला को मसाले के रूप में इस्तेमाल करते हैं. त्रिफला की चाय पीने से मसूड़ों से खून निकलने की समस्या कम हो सकती है. त्रिफला में एस्ट्रिजेंट प्रोपर्टी होती हैं जो मसूड़ों से खून की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है.
रसबैरीः रसबैरी एक स्वादिष्ट फल है जो आपके मसूड़ों से खून आने की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है. दिन में दो से तीन बार रसबैरी खाएं. ध्यान रखें कि आप इन्हें खाली पेट खाएं. इस बात का ध्यान रखें कि आप इन्हें डेयरी प्रोडक्टस के साथ न लें. तभी ये आपके दांतों से खून आने की समस्या को कम कर सकता है.
सेबः सेब को सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि कच्चा सेब मसूड़ों से खून निकलने की समस्या में फायदेमंद हो सकता है. खाने के आधे घंटे बाद एक कच्चा सेब खाने से दांत साफ और चमकदार बन सकते हैं. संतराः
सतरे को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. एक कम संतरे का जूस और आधा चम्मच प्राकृतिक शुगर, एक चुटकी जीरा दांतों से खून आने की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं.
Post a comment