एक की कर दी हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार
ललितपुर
शादी के बाद सुहागरात पर लूटपाट करके दुल्हन के भागने की खबरें तो आपने बहुत सुनी होंगी। ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश के ललितपुर से निकलकर सामने आई है। यहां एक महिला ने दौलत की खातिर न केवल एक-एक करके अपने पांच पतियों को बदल दिया, लेिकन जमीन के एक टुकड़े की खातिर उसमें से एक की हत्या भी कर दी। इतना ही नहीं महिला ने हत्या का आरोप अपने पहले पति पर लगा दिया। पुलिस जांच में सबकुछ साफ हुआ तो महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में 10 नवंबर को थाना जखौरा के ग्राम थानवारा में सूरज अहिरवार की रात में घर के बाहर सोते समय पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। ग्रामीण सूरज की हत्या का आरोप उसकी पत्नी ने अपने पहले पति पर लगाया तो सभी चौंक गए। इसके बाद पुलिस और एसओजी ने मिलकर मामले की जांच पड़ताल की तो मामला कुछ और ही निकला। पुलिस भी महिला की कहानी सुनकर चौंक उठी। जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि सूरज अहिरवार की पत्नी रामकुंवर की 15 वर्ष पहले ग्राम मैरी के वीर सिंह से पहली शादी हुई थी। वह उसके साथ पांच वर्ष तक मैरी थाना नबाबाद में रही थी। जांच पड़ताल में जब महिला दोषी पाई गई तो पुलिस ने आरोपी महिला से सख्ती से पूछताछ की। महिला ने बताया कि उसकी शादी सूरज अहिरवार से एक साल पहले हुई थी और वह अपने पति से उसकी दो एकड़ जमीन बेटे के नाम करने की जिद पर अड़ी थी। पति ने जमीन देने से मना कर दिया था इसलिए उसने पत्थर से सिर पर हमलाकर पति को मार डाला।
Post a comment