प्रयागराज
भाजपा की प्रदेश सरकार यूपी का सर्वांगीण विकास कर रही है। खासकर रोजगार के भी अवसर उपलब्ध कराने के सफल प्रयास हो रहे हैं। विकास का यह सिलसिला रुकेगा नहीं। विरोध करने वाले विरोध करेंगे और विकास करने वाले विकास। उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनने से कोई रोक नहीं पाएगा। उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश, विकास से युक्त प्रदेश, गरीबों और किसानों के उत्थान के साथ प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने वाला प्रदेश बनने से कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी मिलकर भी नहीं रोक पाएंगे। भाजपा की सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर अग्रसर किया है। यह क्रम जारी रहेगा। अपने दायित्व को समझकर ही प्रदेश सरकार विकास के कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है, महाराष्ट्र में भी भाजपा सब से बड़ी पार्टी है। मुंबई की फिल्म सिटी के साथ नोएडा की फिल्म सिटी भी ऐसी बनेगी जिसमें हालीवुड और बॉलीवुड के कलाकार आना चाहेंगे। इसे लेकर शिवसेना व कांग्रेस के लोग परेशान क्यों हो रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उत्तर प्रदेश 24 करोड़ से अधिक आबादी वाला प्रदेश है। जिस क्षेत्र में रोजगार के अवसर हैं उसका प्लेटफार्म तैयार करना उत्तर प्रदेश सरकार का दायित्व है। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में निभाया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को तकलीफ क्यों हो रही है।
Post a comment