हालिया चैट में मलाइका अरोड़ा ने कंफर्म किया है कि वह बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ क्वारंटाइन में थी। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते कई लोगों का जीवन बोरिंग रहा होगा लेकिन यह कई लोगों के लिए एंटरटेनिंग भी रहा है। क्योंकि कई लोगों को अपने पार्टनर के साथ क्वारंटाइन में एक-दूसरे के साथ रहकर उन्हें समझने और समय बिताने का अवसर मिला। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने लॉकडाउन में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ समय बिताया है। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ लॉकडाउन के दौरान क्वारंटाइन में थीं। एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा से जब पूछा गया कि किस अभिनेता के साथ वह क्वारंटाइन में रहना चाहती हैं। इसपर मलाइका ने कहा कि वह एक ऐसे अभिनेता के साथ क्वॉरंटाइन में रह चुकी हैं, जो कि बहुत मजेदार है। सभी जानते हैं कि दोनों साथ रह रहे हैं लेकिन मलाइका का यह स्वीकारना उनके रिश्ते की प्रगाढ़ता को दर्शाता है। सितंबर में अर्जुन कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी और बताया कि वह क्वारंटाइन में है। अर्जुन कपूर के बाद मलाइका ने भी इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी कि उनका भी कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। कुछ समय पहले दोनों को धर्मशाला में भी एक साथ देखा गया था। मलाइका करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ नजर आई थी। जहां अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे थे। भूत पुलिस के बारे में बताते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, 'फिल्म को शूट करना मजेदार था। कोरोना वायरस के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत कठिन समय है लेकिन मैं खुश हूं कि अब इंडस्ट्री दोबारा खड़ी हो रही है और बहुत ही सावधानी से शूट कर रही है।
Post a comment