मैनपुरी में मतदान करने गए भाजपा और सपा समर्थकों के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों के बीच फायरिंग भी हुई। मतदान स्थल पर फायरिंग की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। कस्बा करहल में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से मतदान चल रहा था। इसी दौरान भाजपा और सपा समर्थक भी मतदान करने पहुंचे। बताते हैं कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पार्टियों के समर्थकों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि लोगों में दहशत फैलान के लिए कई राउंड गोलियां चलाई गईं।
Post a comment