हमारा शरीर हमें तभी सही लगता है जब वह चुस्त-दुरूस्त और सुंदर भी हो। हमारा शरीर ऐसा तभी रहता है जब वह निरोग हो और भरपूर पोषक तत्व उसे मिल रहे हों। पोषक तत्व हमें हमारे दैनिक भोजन से ही मिलते हैं। इसके लिए हमारा भोजन संतुलित होना चाहिए जिसमें पोषक तत्व प्रचुर मात्र में हों। पोषक तत्व हमारे शरीर को अवस्था के अनुरूप या हमारी दैनिक मेहनत के अनुसार अलग-अलग मात्र में चाहिए होते हैं। कार्बोहाइडेऊट, प्रोटीन, वसा, मिनरल और विटामिन पांच वे तत्व हैं जो हमारे शरीर को पोषण देते हैं। साठ से तीस प्रतिशत तक कार्बोहाइड्रेट हमारे लिए जरूरी हैं क्योंकि ये हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं। वसा की मात्र 3० से 2० प्रतिशत होनी चाहिए। वसा ऊर्जा के रूप में शरीर में जमा हो जाती है और आपात स्थिति में काम आती है मसलन कभी भोजन नहीं कर पाए या समय पर भोजन नहीं मिला। ऐसे भूखे रहने की स्थितियों में शरीर में संरक्षित वसा हमें ऊर्जा प्रदान करती है। मिनरल और विटामिन हमारे रोग प्रतिरोधी तंत्र को मजबूत व क्रि याशील रखते हैं। प्रतिरोधी तंत्र के प्रभावी रहने से हम पर बीमारियों के हमले कमजोर पड़ जाते हैं। हमारे शरीर को मिलने वाला प्रोटीन कोशिकाएं बनाता है। कोशिकाएं शरीर को नियमित विकसित करती हैं। अब प्रश्न उठता है कि हमारे शरीर को पोषण देने के लिए वे कौन सी चीजें हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर हैं? विभिन्न पदार्थ उपलब्ध हैं जो विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर हैं मसलन फल, सब्जियों में पर्याप्त विटामिन होते हैं। सबसे अधिक मिनरल नारियल पानी में होते हैं। फलों और सब्जियों को अपने दैनिक भोजन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। इसके अतिरिक्त रोटी या चावल भी अनिवार्य रूप से तीनों समय के आहार में शामिल रहें। एक आदर्श दैनिक आहार इस तरह हो सकता है-
नाश्ता:- चाय या काफी के बाद दो टोस्ट, एक अंडा, लगभग सौ ग्राम का कोई फल या एक कटोरी चावल या एक चपाती होनी चाहिए।
Post a comment