मुंबई
सोलापुर में 6 किलो सोना जब्त करने की बड़ी कार्रवाई को स्थानीय पुलिस ने अंजाम दिया है। जिसकी कीमत तकरीबन तीन करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह सोना तस्करी कर मुंबई लाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार यह सोना विशाखापत्तनम से मुंबई सड़क मार्ग द्वारा भेजा गया था।
मुंबई लाये जा रहे इस सोने को ड्राइवर की सीट के नीचे लाकर में छिपाकर रखा गया था। एक- एक किलोग्राम वजन के 6 बिस्किट को बड़ी ही चालाकी से ड्राइवर के सीट के नीचे छिपाया गया था, लेकिन पुलिस की नज़रों से यह बच नहीं पाया। पुलिस को मुखबिरों को जरिए सोने के तस्करी की जानकारी मिली थी। जिसके बाद जाल बिछा कर सांवलेश्वर टोल के पास पुलिस ने कार्रवाई की।
सोलापुर स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कार चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। यह सोना किस व्यक्ति ने दिया था और मुंबई में किसको दिया जाना था। इसकी छानबीन शुरू है। इस कार्रवाई से सोना तस्करों में खलबली मची हुई है।
Post a comment