नई दिल्ली
नागा अलगाववादी संगठन एनएससीएन(के) से टूट कर अलग हुए एक समूह से जुड़े करीब 50 विद्रोहियों के राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा एजेंसी सूत्रों ने बताया कि नगा विद्रोहियों के इस समूह को भारतीय थल सेना और म्यामां के सैन्य बलों के बीच दोनों देशों की सीमा पर सहयोग बढ़ने के बाद अपने अस्तित्व पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि सेना, राज्य सुरक्षा बलों और सैन्य खुफिया एजेंसी द्वारा पिछले कुछ महीनों में की गई संयुक्त कोशिशों के परिणामस्वरूप निकी सुमी के नेतृत्व वाले समूह ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।
Post a comment