ठाणे
छह साल की नेत्रहीन बेटी का यौन शोषण करने वाले 44 वर्षीय सौतेले पिता को मुंब्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंब्रा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर कड ने कहा कि लैंगिक अत्याचार की शिकार हुई छह साल की बच्ची अपनी मां के साथ मुंब्रा स्थित एक चाल में रहती है। बच्ची बचपन से ही दोनों आंखों से नहीं देख सकती है। बच्ची के सगे पिता की मौत के बाद उसकी मां ने 44 साल के व्यक्ति के साथ दूसरी शादी रचा ली। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कड ने बताया कि सौतेला पिता बच्ची का बीते कई महीनों से लैंगिक अत्याचार कर रहा था। बच्ची को जरा भी भान नहीं था कि उसके साथ लैंगिक शोषण करने वाला उसका ही सौतेला पिता है। बच्ची के साथ दुष्कर्म करते हुए गुरुवार को उसकी मां ने देख लिया, इसके बाद इसकी जानकारी हुई। इसके बाद बच्ची की मां और सौतेले पिता में इसे लेकर जोरदार झगड़ा हुआ। साथ ही बच्ची को लेकर मां मुंब्रा पुलिस थाने सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराने पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने जब बच्ची से पूछताछ की तो, उसने पुलिस वालों को आपबीती सुना दी।
Post a comment