मुंबई
पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले की घटना की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कड़े शब्दों में निंदा की है। देवेंद्र फड़नवीस ने एक टिट में कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुंडों द्वारा किया गया हमला बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। फड़नवीस ने सवाल किया कि क्या ममता दीदी यही लोकतंत्र हैं?
इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिल पर हमला किया, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। भाजपा को मिले समर्थन से विपक्ष का परेशान होना स्वाभाविक है। भाजपा ऐसे हमलों से कभी घबराई नहीं है और आगे भी नहीं घबराएगी। बता दें कि पश्चिम बंगला के डायमंड हार्बर में गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेता और बंगाल प्रभारी कैलाश विजय वर्गीय की गाड़ी पर भी पत्थर मारे। भाजपा नेताओं ने इस घटना के लिए टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई इस पत्थरबाजी में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा इस हमले में उनके काफिले में शामिल कई मोटर साइकिलों को भी नुकसान पहुंचा है।
Post a comment