मुंबइ
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के बयान कि मैं वापस कोल्हापुर जाना चाहता हूं, को लेकर विपक्ष उन्हें लगातार निशाना बना रहा है। इस पर पाटिल ने कड़ा जवाब दिया है। शनिवार को पुणे में आयोजित पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए चंद्रकांत पाटिल ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर बरसते हुए कहा कि विपक्ष को घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्र द्वारा दिए गए मिशन पूरा होने तक मैं कहीं नहीं जाऊंगा। पाटिल ने कहा कि मेरे बयान का अर्थ गलत निकाला गया, क्योंकि सांसद गिरीश बापट के भाषण का जिक्र करते हुए मैंने बयान दिया था। न कि कोल्हापुर जाने को लेकर। मेरा कहना था कि जीवन में कही भी स्थायी रहना चाहिए। पाटिल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अब बात करना शुरू कर दिया है। निश्चित रूप से हम उनका जवाब देंगे, क्योंकि यह सिर्फ कार्रवाई और प्रतिक्रिया का खेल है। अजित पवार पर तंज कसते हुए पाटिल ने कहा कि उनकी पार्टी में क्या चल रहा है? उन्हें पहले यह देखना चाहिए। उन्हें अपनी पार्टी और अपनी स्थिति का ध्यान रखना चाहिए। महत्वपूर्ण बात यह है कि भविष्य में पार्टी प्रमुख शरद पवार को यह तय करना है कि किसे बड़ा पद दिया जाएगा। बता दें कि बीते शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीस अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर पुणे में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की उपस्थिति में सांसद गिरीश बापट के भाषण का जिक्र करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कोल्हापुर जाने जिक्र किया था, जिसे लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पाटिल का बिना नाम लेते हुए कहा कि वे परेशान हैं, क्योंकि राज्य में उनकी सरकार नहीं है। उन्हें पुणे के लोगों नहीं बुलाया था। हमारी बहन मेधा कुलकर्णी, कार्यकर्ता अचानक परेशान हो गए। सवाल यह है कि चुनाव में किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहिए, यह उनका निजी मामला है, लेकिन चुनाव जितने के एक साल बाद उन्होंने वापस जाने के बारे में बात करना शुरू कर दिया। लोग पांच साल के लिए चुने गए हैं। अजित पवार ने कहा था कि कोथरुड विधानसभा के लोगों को उनसे काम करने की उम्मीद है। अगर लोगों से बताएंगे कि मैं वापस जाऊंगा तो क्षेत्र के लोगों पर क्या बीतेगी
Post a comment