मुजफ्फरनगर
यहां रविवार सुबह तितावी थानाक्षेत्र में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में ग्राम विकास अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नाली को विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फायरिंग हुई, गोली लगने से बीडीओ की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जिले के थाना तितावी क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाधारी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। नाली के विवाद में दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से एक पक्ष से अर्जुन पुत्र देवेंद्र, उसका भाई व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने अर्जुन को किया मृत घोषित, जिसके बाद ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
Post a comment