पटना
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में बगावत के बिगुल फूंके गये हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव केशव सिंह ने अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । महासचिव ने चिराग पासवान से इस्तीफा मांगा है। साथ ही जनवरी के तीसरे हफ्ते में पार्टी में बड़ी टूट का भी दावा किया है। उन्हो ने लोजपा से अलग होकर लोजपा रामविलास पासवान गुट बनाने का दावा किया है। केशव सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है।जिसमें 30 जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों को लेकर नई पार्टी बनाने का दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर वो मुंह खोलेंगे तो कई चेहरे बेउर जेल में नजर आएंग।
पार्टी ने किया निष्कासित
लोजपा के महासचिव ने केशव सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश के अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त होने तथा अनुशासनहीनता के कारण पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए दल से निष्कासित किया है। केशव सिंह ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि चिराग पासवान संस्थापक रामविलास पासवान के बताये रास्ते से भटक गए हैं। ले लोजपा को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चला रहे हैं। वे अपने एक पीएम की सलाह पर काम कर रहे हैं, जबकि सांसदों एवं अन्य नेताओं की कोई पूछ नहीं है। सारे समर्पित कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
Post a comment