मुंबई
शहर में एक बार फिर से बारिश ने दस्तक दी है। शहर के कई इलाकों में हो रही रिमझिम बरसात ने ठंड को बढ़ा दिया है। यह बारिश अगले 3 से 4 घंटे तक लगातार होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मुंबई समेत राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई है, जिनमें से ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और रायगढ़ इलाकों में यह बरसात बीते तीन-चार घंटों में दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकलन के अनुसार उत्तर कोकण का इलाका अभी भी बादलों की चादर से ढका हुआ है। उत्तर कोकण के इलाकों में अभी भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जो अगले 3 से 4 घंटे तक बने रहेंगे। मुंबई में भी हुई ठंड
सुबह-सुबह मुंबई के भी कई इलाकों में भी हल्की और रिमझिम बरसात देखने को मिली है। इस बारिश ने मुंबई में भी ठंड बढ़ा दी है। फिलहाल मुंबई शहर में कुछ घंटे इसी प्रकार हल्की बरसात हो सकती है। कुछ समय के लिए ही सही लेकिन मुंबईकरों को ठंड के मौसम का भी आनंद उठाने को मिलेगा। मुंबई शहर और आसपास के क्षेत्रों ठाणे, नवी मुंबई, और रायगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर, और रायगढ़ में पिछले तीन-चार घंटों के दौरान मध्यम बारिश हुई। लेटेस्ट सैटेलाइट इमेज उत्तरी कोकण क्षेत्र पर बादल छाए रहने का संकेत दिया। आईएमडी मुंबई के उप-महानिदेशक केएस होसलिकर ने कहा कि अगले तीन-चार घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है। सोमवार सुबह भी मुंबई, और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
Post a comment